Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : बीएसएफ जवान की सड़क दुर्घटना में मौत


शिवपुरी शहर के रहने बाले बीएसएफ के जवान की टेकनपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद जवान फिरोज खान का शव बुधवार की शाम बीएसएफ के जवानों द्वारा शिवपुरी नगर उनके घर लाया गया। शहीद का शव घर पहुंचते ही शहर में शोक की लहर फैल गई। यह जहां अब रात में गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ सम्मान सहित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। बता दें कि आज जवान छुट्टी लेकर अपने घर आने बाला था। लेकिन उनकी मौत की खबर पहले पहुंच गई। 

जानकारी के शिवपुरी शहर के रहने बाले 46 वर्षीय फिरोज खान बीएसएफ में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर पदस्थ थे। फिरोज खान की पोस्टिंग महाराष्ट्र के छापुर में थी। लेकिन उन्हें बीएसएफ के अधिकारी के साथ एक माह के लिए बीएसएफ के टेकनपुर बेस पर आना पड़ा था। बताया गया है कि फिरोज खान का एक्सीडेंट मंगलवार की रात ढाई बजे जो गया था। वह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने उनकी मौत की पुस्टि कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ