मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनान्तर्गत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
सोमवार, जून 10, 2024
शिवपुरी, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा तहसीलदार बैराड़ एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी की अनुशंसा के आधार पर म.प्र.राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार कृषि कार्य करते हुए थ्रेसर से कटने से मृत्यु हो जाने के कारण तहसील बैराड़ ग्राम हर्रई निवासी मृतक वीरेन्द्र बघेल के वारिसान सुनीता बघेल को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनान्तर्गत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता (क्षतिपूर्ति) राशि स्वीकृत की गयी है। तहसीलदार बैराड़ एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी के प्रतिवेदन के अनुसार तहसील बैराड़ ग्राम गनियार निवासी मृतक वीरेन्द्र बघेल की कृषि कार्य करते हुए थ्रेसर से कटने से मृत्यु हो जाने के कारण मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनान्तर्गत आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किये जाने की अनुशंसा की गयी।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ