इस मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे जनपद पंचायत खनियाधाना के ग्राम कुतावली निवासी दिव्यांग मुकेश जाटव पुत्र हद्दू जाटव ने कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी से ट्राई साइकिल की मांग की। जिससे कि उन्हें कहीं भी आने-जाने में सुविधा रहे। कलेक्टर श्री चौधरी के निर्देशानुसार जनसुनवाई के दौरान ही उन्हें तुरंत सामाजिक न्याय विभाग की सहायक संचालक सुश्री नम्रता गुप्ता द्वारा ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। मुकेश जाटव ने भी इस पर खुशी व्यक्त की। ट्राई साइकिल मिलने से अब उन्हें कहीं भी आने-जाने में दूसरे का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

0 टिप्पणियाँ