इस मौके पर एसडीएम पोहरी मोतीलाल अहिरवार, तहसीलदार दृगपाल सिंह, नायब तहसीलदार ब्रजेश शर्मा थाना प्रभारी मनोज राजपूत, सीएमओ महेश चंद्र अपने अपने दल के साथ उपस्थित रहे। एसडीएम मोतीलाल अहिरवार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार चलती रहेगी। आमजन से अपील की है कि नगर परिषद अंतर्गत भूखंड खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि भूमि शासकीय न हो।
एसडीएम पोहरी मोतीलाल अहिरवार ने बताया कि बैराढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत लंबे समय से भू माफियाओं द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर भूखंड बनाकर विक्रय की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। शहर के मध्य स्थित बेशकीमती भूमि सर्वे नम्बर 668 रकवा 3 .720 हेक्टेयर भूमि मे से रकवा 3.400 हेक्टेयर भूमि पर भू माफिया द्वारा प्लॉटिंग कर भू खण्ड विक्रय किये जा रहे थे। इसके साथ ही कई अतिकृमण कर्ताओं ने पत्थर की 4 फ़ीट ऊंची बाउंडरी बनाकर नवीन निर्माण कार्य किया जा रहा था। राजस्व ग्राम कालामढ और बैराढ़ में अतिकृमण तोड़ने की संयुक्त कार्यवाही मे आज साढे तीन हेक्टेयर भूमि का अतिकृमण हटाया गया।

0 टिप्पणियाँ