Music

BRACKING

Loading...

डायल 100 बनी एंबुलेंस हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही हुई प्रसूति

 हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही हुई प्रसूति,डायल 100 बनी एंबुलेंस।

बैराड तहसील के ग्राम कदबाई के एक धाकड़ परीबार की बहन बेटी जो गर्भवती थी उसे अचानक बहुत पेट दर्द हुआ। परिजनों ने अपने निजी मोटर साइकिल वाहन से बैराड़ स्वास्थ केंद्र ले जा रहे थे की महिला का दर्द हद से बड़ने लगा तो परिजनों ने गाड़ी रोकी और महिला को जमीन पर आराम के लिए लिटाया उसी बीच कुछ समय में महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। रास्ते से गुजर रहे ककरई पटवारी दीपक खत्री ने तहसीलदार दृग पाल सिंह बैश को सूचना दी, तहसीलदार ने बैराड़ थाना प्रभारी विकाश यादव को तुरंत डायल 100 भेजने को कहा, थाना प्रभारी ने आरक्षक दुर्गा मीणा के साथ डायल 100 को भेजा, मौके पर तहसीलदार भी पहुंच गए और  डायल 100 की मदद से महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, मां और जच्चा बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं। डायल 100 के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा पूरे क्षेत्र में हो रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ