धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन की प्रेरणादाई कहानी सुनाकर सीख लेने के लिए कहा। स्कूली छात्र- छात्राओं ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया।
सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर, स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुए।


0 टिप्पणियाँ