रोजगार मेला में 168 आवेदकों का हुआ विभिन्न कंपनियों में चयन
शुक्रवार, अगस्त 09, 2024
शिवपुरी, प्रदेश सरकार द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान के तहत रोजगार के माध्यम से अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाए जाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें कुल 241 आवेदकों द्वारा अपना पंजीयन कराया गया और 168 आवेदकों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। जिला रोजगार अधिकारी स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि शासकीय आईटीआई शिवपुरी में आयोजित रोजगार मेला में कुल 168 आवेदक चयनित किये गये। चयनित आवेदकों में जमुना ऑटो पार्ट्स ग्वालियर में 13, जेबी मंगाराम में 22, नौकरीफाई डोट कॉम में 13, एलआईसी शिवपुरी में 25, एसबीआई इंश्योरेंस शिवपुरी में 17, इंडसइंड बैंक में 12, आयशर अकादमी शिवपुरी(ट्रेनी) में 25, ईगल सिक्योरिटी शिवपुरी में 41 आवेदकों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ