Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ऊर्जा मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

शिवपुरी, 14 अगस्त 2024/ शिवपुरी जिले में गौरवशाली भारतवर्ष की स्वाधीनता की 77वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाई जायेगी। जिला स्तरीय मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड पर होगा। यह समारोह जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ