बिर्रा थाना में पुलिस बल के जवान के कलाई में राखी बांधती हुई देव पब्लिक स्कूल बिर्रा की छात्रा
(छात्राओं ने थाना पहुंचकर पुलिस बल के जवानों के कलाई में बांधी रक्षाबंधन)
बिर्रा-नगर में संचालित देव पब्लिक स्कूल बसंतपुर (बिर्रा) के छात्रों ने पुलिस थाना बिर्रा में पदस्थ पदाधिकारियों व पुलिस बल के जवानों को माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई । साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना की।
इस अवसर पर बिर्रा थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह ने कहा कि भाई-बहन के इस पवित्र एवं पावन पर्व के अवसर पर हम लोग अपने घर जाकर बहनों से राखी नहीं बंधवा पाते है। देव पब्लिक स्कूल बिर्रा की छात्राओं ने हमारी इस कमी को महसूस होने नहीं दिया। अंतिम में थाना प्रभारी ने कहा कि थाना की पुलिस टीम क्षेत्र के माताओं व बहनों की सुरक्षा व हर समस्या के निदान के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
राखी बांधने के बाद स्कूल छात्रा और पुलिस थाना स्टाप एक साथ
देव पब्लिक स्कूल बिर्रा के प्राचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों और पुलिस बल के जवानों के प्रति सामंजस्य बढ़ता है। इस अवसर पर बिर्रा थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह, दीपक तिवारी, मनीष पांडे, गौतम गोविंद पांडे, लक्ष्मीनारायण कश्यप, ईश्वर पटेल समस्त स्टाफ सहित स्कूल की छात्रा जानकी,रितिका, नव्या, सौम्या, गुनगुन, काव्या, सांवी, कुमुदनी,ईशिका, सिम्मी, आराध्या एवं शिक्षिका शोभा, लीना, रंजिता सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ