हरिजन एक्ट के मामले में राजीनामा करने की कहकर ले गए घर से युवक को, मारपीट कर किया मरणाशन्न, 11 तारीख से गायव हैं युवक, SP से लगाई खोजने की गुहार
शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अटलपुर से 18 दिन से युवक गायब है. पुराने केस में राजीनामा करने घर से ले युवक को ले गए थे. तभी से उसका कुछ पता नहीं लगा हैं.
जानकारी के अनुसार भगीरथ जाटव निवासी अटलपुर थाना बदरवास की २ साल पूर्व भोलाराम धाकड़ एवं अन्य साथियों ने मारपीट कर मारने की धमकी दी थी. जिसपर पुलिस ने उन पर हरिजन एक्ट का मामला दर्ज किया. इसी रंजिश के चलते 11 अगस्त 2024 को भोलाराम धाकड अपने साथियों के साथ आया और राजीनामा करने की कहकर ले गया. उसके बाद सभी ने भगीरथ की मारपीट कर उसको मरनासन्न कर दिया. तभी से भगीरथ गायब है. जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला हैं. एसपी से युवक की माँ ने जल्द युवक को खोजने की गुहार लगाई हैं.

0 टिप्पणियाँ