पिकअप वाहन में भरे 5 बछडों को सुरक्षित पकड़ा, सारंगपुर कटने के लिए के हा रहे थे आरोपी, एक को पकड़ा, 2 फरार
शिवपुरी: जिले की खनियाधाना पुलिस ने गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी. मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया. शेष फरार आरोपियों की तलास जारी हैं.
खनियांधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया की 29 अगस्त को रात्रि 2 बजे सूचना पर से कफार की पुलिया के पास चंदेरी रोड पर एक पिकअप लाल रंग की जिसके ऊपर सब्जी भरने वाली क्रेटे रखी हुई थी. जिसे रोकने पर पिकअप गाडी का चालक व पिकअप गाडी में बैठे दो व्यक्ति पुलिस की गाडी को देख कर भागने लगे. पुलिस ने चालीराजा यादव पुत्र बादल सिंह यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम खजरा थाना खनियाधाना को पकड़ लिया एवं भागने वाले व्यक्तियों के बारे मे पूछा तो बताया कि एक वुलैरो का ड्राईबर था एवं एक राजपाल जाटव निवासी ग्राम खजरा था. आरोपी ने बताया की हम लोग बछड़ों को भरकर सारंगपुर तरफ कटने के लिए ले जाते हैं उक्त लोडिंग वाहन बिना नंबर की जिसके ऊपर सब्जी वाली खाली क्रेटे रखी हुई थी. जिन्हे हटाकर देखा तो उसमे कुल 05 बड़े गाय के बछड़े लोडिंग वाहन के अंदर क्रूरतापूर्वक ठूस ठूस कर भरकर चारों पैर व मुंह बंधे हुए आढे-तिरछे बंधे हुए पाए गए एवं गाड़ी के कागजात भी नहीं थे. आरोपी चालीराजा यादव पुत्र बादल सिंह यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम खजरा थाना खनियाधाना एवं राजपाल जाटव, अज्ञात चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। पिकअप व 05 बछडों को थाना परिसर मे सुरक्षित रखा गया है

0 टिप्पणियाँ