Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप और हत्या के खिलाफ प्रदर्शन

NEWS >Protest against rape and murder of junior doctor in Kolkata 


कोलकाता न्यूज़

 शिवपुरी में महिलाओं ने  कैंडल मार्च : कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप और हत्या के खिलाफ प्रदर्शन


कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर महिला डॉक्टर का रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पूरे देश में इस जघन्य हत्याकांड का विरोध करते हुए लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। इसी क्रम में बीती रात शिवपुरी में अलग अलग संगठनों और भिविन्न पदों पर कार्यरत महिलाओं ने शहर में केंडिल मार्च में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च की शुरुवात कोर्ट रोड़ से हुई। यहां सभी महिलाएं माधव चौक तक हाथ में कैंडिल लेकर चली। यहां मृतक डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। 

कैंडल मार्च में मुख्य रूप से महिला मोर्चा से भाजपा जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, CWC अध्यक्ष सुषमा पांडे, विभा रघुवंशी, शोभा पुरोहित सहित अनेक महिलाये शामिल हुईं। इस दौरान महिला मोर्चा की भाजपा जिला सीमा शिवहरे ने बताया कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर महिला डॉक्टर का रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना हैं। इससे देश की सभी महिलाओं में रोष व्यापत हैं। ऐसे हैवान को फांसी की सजा देनी चाहिए साथ ही इस पर कठोर कानून बनना चाहिए जिससे आगामी समय में कोई व्यक्ति ऐसी घिनौनी हरकर करने से कोशिश न कर सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ