शिवपुरी, 14 अगस्त 2024/ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज एक दिन पूर्व तिरंगा यात्रा तहसील करैरा व दिनारा में हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। इस यात्रा का उद्देश्य जन मानस में राष्ट्रभक्ति, तिरंगे का महत्व जन-जन तक पहुंचाना था।
तहसील करेरा में तिरंगा यात्रा का आयोजन एसडीओपी शिवनारायण मुकाती, तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा, नगर निरीक्षक विनोद सिंह छावई, अन्य अधिकारी कर्मचारी गण, पत्रकार बंधुओ की उपस्थिति में पुलिस थाना करेरा से कच्ची गली होते हुए वापस पुलिस थाना पर यात्रा का समापन किया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत दिनारा में एसडीएम अजय शर्मा, नायब तहसीलदार अशोक श्रीवास्तव, बीआरसी विनोद तिवारी, राजस्व निरीक्षक विनोद सोनी, सुमित गुप्ता प्रबंधक अजीवका मिशन सहित स्कूली छात्र-छात्राएं, शैक्षणिक स्टाफ, जन अभियान परिषद के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
विधायक करैरा भी हुए तिरंगा यात्रा में शामिल

विधायक करैरा रमेश प्रसाद खटीक भी आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेरा द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। विधायक ने नागरिकों से हर एक घर पर तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ