Music

BRACKING

Loading...

क्राइम : मां बेटी पर कुल्हाड़ी से बोला हमला

crime

 मां बेटी पर कुल्हाड़ी से बोला हमला : खेत में भैंस चराने से रोकने से खफा था आरोपी, केस दर्ज

मां बेटी पर हमला
crime

शिवपुरी के कोतवाली क्षेत्र के सिंहनिवास गांव में धान के खेत में  घुसी भैंसों को भगाने पर भैंस मालिक ने मां-बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस हमले में मां बेटी घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

                 मां बेटी हॉस्पिटल में 

सिंहनिवास गांव की रहने वाली 55 वर्षीय शिवकाली रावत पत्नी जगदीश रावत ने बताया कि आज शनिवार को दोपहर वह अपनी लड़की रानी रावत के साथ खेत पर काम करने गई थी तभी गाँव का बेरू उर्फ बेरा रावत अपनी भैंसों को मेरे धान के खेत में चरा रहा था। तब मैने उससे भैंसों को खेत से निकालने के लिये कहा था। इसी बात से नाराज होकर खेरू रावत ने कुल्हाडी से हमला बोल दिया। मुझे बचाने मेरी बेटी रानी रावत आई तो बेरू ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। दोनों जैसे तैसे भागकर अपनी जान बचाई है। इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई है। कोतवाली पुलिस ने बेरू उर्फ बेरा रावत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ