Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : शिक्षक के घर में लाखों की चोरी

NEWS>

 theft in teacher's HOUSE_

शिक्षक के चुने घर में लाखों की चोरी : बेटे के उपचार के लिए दिल्ली गया हुआ था परिवार

चोरी
घर में चोरी 

शिवपुरी जिले के पोहरी कस्बे में एक शासकीय शिक्षक के चुने मकान में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताने की शिक्षक कुछ दिनों से अपने बेटे के उपचार के लिए दिल्ली गया हुआ था। संबंधित  थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक भगवती कॉलोनी में रहने वाले 

शिक्षक गिरीश गुप्ता पिछले 10 दिनों से अपने बेटे के उपचार के लिए दिल्ली गए हुए थे इस दौरान घर में ताला डला हुआ था। बीती रात चोर शिक्षक के सूने घर में दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे सोने के हाथफूल 2 जोड़ी 

कान में पहनने की झुमकी छोटी बड़ी पांच जोड़ी अंगूठी लेडीज जेंट्स 6 गले का सेट 3 जोड़ी छोटा मंगलसूत्र चांदी की बिछिया पायल 1 किलो चांदी सहित साढ़े 3 लाख रुपए नगद दो मोबाइल फोन ,घड़ियां चोरी कर ले गए हैं। शुक्रवार को घर लौटने पर शिक्षक को चोरी का पता चला जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ