राशन ना मिलने से परेशान >
शिवपुरी जिले के बदरवास ब्लॉक की सालौर पंचायत के ग्रामीणों ने मोहनपुर गांव की राशन की दुकान के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों हाथ में तख्तियां लेकर राशन की दुकान के सेल्समैन को हटाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि राशन न मिलने की शिकायतें कलेक्टर सहित कोलारस एसडीएम से कर चुके हैं। हालांकि, कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सेल्समैन को नहीं हटाया जाता है तब तक वह अब राशन भी नहीं लेंगे।
कदम सिंह भिलाला ने बताया की सेल्समेन हरवीर कलावत के द्वारा सिर्फ त्योहारों में ही राशन दिया जाता है इसके अलावा वह कई कुछ ग्रामीणों को राशन दे देता है बाकी शेष ग्रामीणों को राशन नहीं दिया जाता है। जिनको भी राशन दिया जाता हैं उन्हें भी कम करके राशन दिया जाता है।
राशन ना मिलने से परेशान >
ग्रामीणों द्वारा राशन की मांग की जाती है तो सेल्समैन के द्वारा गाली गलौज की जाती हैं। इसकी शिकायत बदरवास थाने में दर्ज कराई थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि आज सालौर पंचायत के सभी ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि जब तक राशन की दुकान की सेल्समैन को नहीं हटाया जाता है तब तक इस पंचायत के ग्रामीण दुकान से राशन नहीं लेंगे।

0 टिप्पणियाँ