सीएलएफ भवन पर बाबा ने किया कब्जा: प्रशासन ने खाली कराया भवन, डेढ़ साल से सरकारी भवन में कर रहा था निवास
![]() |
news |
शिवपुरी: जिले के कोलारस जनपद के खरई पंचायत में आजीविका मिशन के बने सीएलएफ भवन पर अवैध रूप से कब्जा कर एक बाबा निवास करने लगा था। इसकी शिकायत कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव से की गई थी। शिकायत के बाद आज प्रशासन के अमले ने मौके पर पहुंचकर आजीविका मिशन के सीएलएफ भवन पर से अतिक्रमण हटाकर उसे विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, खरई पंचायत में बने आजीविका मिशन के सीएलएफ भवन पर पिछले डेढ़ साल से सूरदास बाबा नाम के व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। वह उसमें निवास भी करने लगा था। इसलिए लिखित शिकायत ग्रामीणों के द्वारा कोलारस SDM से की गई थी।
सूचना के बाद आज कोलारस के नायब तहसीलदार शैलेंद्र भार्गव, हल्का पटवारी आकाश शर्मा और तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक यादव ने मौके पर पहुंचकर भवन पर अतिक्रमण को हटवाया। इसके बाद आजीविका मिशन के सदस्य को भवन की चाबी सौंप दी गई है।

0 टिप्पणियाँ