Music

BRACKING

Loading...

A pack of dogs attacked the child

News > A pack of dogs attacked the child

कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला 

 सात सात के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने बोला हमला : मीट मार्केट में कुत्तों का रहता हैं जमाबड़ा, राहगीरों पर बोल देते हैं हमला 

शिवपुरी शहर के मीट मार्केट में कुत्तों के झुंड ने एक 7 साल के बच्चे पर मंगलवार की शाम हमला बोल दिया। बच्चा ट्यूशन पढ़कर बापस अपने घर लौट रहा था। तभी कुत्तों ने बच्चे पर हमला बोल उसे घायल कर दिया। बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बता दें कि मीट मार्केट के दुकानदारों द्वारा फेंकी गई बोटियों को खाने के चलते इस मार्केट में कुत्तों को जमाबड़ा रहता हैं साथ फेंकी गई बोटियों को खाने के लिए आपस में झगड़ भी बैठते हैं। जिससे यह खुंखार होते जा रहे हैं। अब यह कुत्ते राहगीरों पर भी हमला बोलने नहीं कतराते हैं। 


इस कड़ी में मोतीबाबा रोड़ का रहने वाला 7 साल का अशद जब मंगलवार की शाम टूयशन से पढ़कर अपने घर की ओर आ रहा था। तभी कुत्तों के झुंड ने अशद पर हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने अशद की जान जैसे तैसे बचाई। इस घटना अशद गंभीर रूप से घायल हुआ हैं साथ ही उसके मन में दहशत बैठ गई हैं। बता दें कि फिजिकल क्षेत्र के कुत्तों के झुंड द्वारा हमले का यह पहला मामला नहीं हैं। इससे पहले भी कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा इन कुत्तों को पकड़वाया नहीं जा रहा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ