News > Two people died in Shivpuri hospital
शिवपुरी हॉस्पिटल में दो व्यक्तियों मौत
Shivpuri जिला अस्पताल में हुई महिला और पुरुष की मौत : एक को सर्पदंश का हुआ शिकार, वही दूसरे की सल्फास खाने से हुई मौत
शिवपुरी के जिला अस्पताल में दो अलग अलग घटनाओं में एक महिला सहित एक पुरुष की मौत हो गई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। यहां पुरुष की सर्पदंश तो वही महिला की सल्फास खाने से मौत हो गई। दोनों ही मामलों में अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराये हैं।
सर्प के कटने से मौत,death due to snake bite
पहले घटना रन्नौद थाना क्षेत्र के टोकनी गांव में घटी जहां सोते वक्त 35 साल के मिथुन आदिवासी को रात 12 बजे सांप ने काट लिया। परिजन मिथुन के झाड़फूंक में लगे रहे बाद में जब तबियत में सुधार नहीं आया तब परिजन आज बुधवार की सुबह 6 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई।
सल्फास खाने से हुई मौत
Death due to consumption of sulfas
वहीँ दूसरी घटना इंदार थाना तरावली गांव में घटित हुई जहां आज एक 50 साल की सकुंतला यादव ने सल्फास खा लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन सकुंतला को जिला अस्पताल लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे राहुल यादव ने बताया कि पिता की तबियत खराब होने के चलते उसकी मां परेशान थीं। पिता की एंजियोग्राफी की खबर सुनकर उन्होंने सल्फास का लिया था। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
0 टिप्पणियाँ