Music

BRACKING

Loading...

MP News : दो दिन से लगातार दिखाई दे रहा हैं तेंदुआ लोगो में डर का माहौल नेशनल प्रबंधन ने की एडवाइजरी जारी

> दो दिन से लगातार दिखाई दे रहा हैं तेंदुआ

> लोगों में बड़ी दहशत, नेशनल पार्क प्रबंधन ने एडवाइजरी के चिपकवाए पर्चे 

शिवपुरी शहर से सटे इलाके में तेंदुए की दहशत बढ़ती ही जा रही हैं। शनिवार की रात तेंदुआ करबला के पुल पर स्पॉट हुआ था। लेकिन शनिवार की रात के बाद रविवार को भी तेंदुआ नोनकोल्हू की पुलिया के पास स्पॉट हुआ हैं। दो दिन लगातार तेंदुए के दिखाई देने से अब लोगों में दहशत ओर बढ़ गई हैं। इधर तेंदुए की मूवमेंट शहरी क्षेत्र के सटे इलाकों में देखते हुए आज माधव नेशनल पार्क प्रबंधन ने एडवाइजरी के पर्चे जगह जगह चिपका दिए हैं।

उल्लेखनीय हैं कि तेंदुआ लगातार हवाईपट्टी, नोन कोल्हू की पुलिया, मदकपुरा क्षेत्र, करबला क्षेत्र में दिखाई दे रहा हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल हैं। इन क्षेत्रों में लोग सुबह की सैर पर निकलते थे। लेकिन जल्दी उठकर सुबह की सैर पर निकलने बाले बहुत से लोगों ने इस क्षेत्र में सुबह का घूमना बंद कर दिया हैं। वहीं मदकपुरा क्षेत्र के शीतला नगर बाशिंदे सबसे ज्यादा तेंदुए से डरे हुए हैं। इस क्षेत्र में तेंदुआ कई पालतू मवेशियों और कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है।

बता दें की शनिवार को करबला क्षेत्र के सकरे पुल पर तेंदुआ शिकार की तलाश में घूमता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद तेंदुआ रविवार की रात तेंदुआ नोन कोल्हू की पुलिया के पास बनी पत्थरों की दीवार पर बैठा हुआ दिखाई दिया हैं। बताया गया हैं कुछ लोगों को तेंदुआ बाजा घर के पास भी दिखाई दिया था। 

पार्क प्रबंधन ने चिपकाए पर्चे -

उल्लेखनीय हैं कि माधव नेशनल पार्क आज से 15 दिन पहले चेतावनी भरे पर्चे हवाईपट्टी, नोन कोल्हू की पुलिया, मदकपुरा क्षेत्र, करबला क्षेत्र में चिपका दिए थे। लेकिन पर्चे बारिश के पानी में धुल गए थे। इसके बाद दो रातों से लगातार दिखाई दे रहे तेंदुए के चलते पार्क प्रबंधन ने तेंदुये से सर्तकता बरतने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए। 

पार्क प्रबंधन ने ये दिए दिशा निर्देश

1. तेंदुए के विचरण क्षेत्र में अकेले न घूमें।

2. शाम के समय बच्चों को अकेले घर से बाहर न निकलने देवें।

3. मांसाहारी भोजन के अवशिष्ट को खुले में बाहर न फेकें।

4. पालतु कुत्ते, बकरी, बछड़े आदि को सुरक्षित बंद स्थान पर रखें।

5. तेंदुये का सामना होने पर सामुहिक रूप से तेज आवाज कर भगाने का प्रयास करें।

6. तेंदुआ विचरण क्षेत्र हवाई पट्टी से करबला है सावधानी बरतें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ