Music

BRACKING

Loading...

News : सियार के हमले से ग्रामीणों में परेशान 5 लोगो को कर चुका है जकमी

 सियार के हमले से ग्रामीणों में परेशान : 

दो महिलाओं समेत 5 ग्रामीणों पर सियार बोल चुका हैं हमला 

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के राम राई गांव सहित अन्य गांव में सियार की देहशत फैली हुई हैं। अब तक सियार कई ग्रामीणों पर हमलाकर घायल कर चुका हैं। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग तक पहुंचाई थी। वन विभाग के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। 

जानाकरी के मुताबिक़ सियार ने तीन दिन पहले रामराई गांव के रहने वाले निरपत सिंह धाकड़ पर सियार ने हमला बोल कर घायल कर दिया। इसके बाद सियार एक बाद एक ग्रामीणों पर हमला बोलकर घायल करने में लगा हुआ हैं। इसके अतिरिक्त सियार बेंहटरा गांव के राजू धाकड़ और गांव की रहने बाली दो महिलाओं पर भी हमला बोल चुका हैं। बताया गया हैं कि आज बेंहटरा गांव का रहने वाला राजू धाकड़ अपने किसी परिचित से मिलने रामराई गांव आया था। यहां एकाएक सियार ने हमला बोल कर उसे घायल कर दिया। इस मामले में कोलारस वन परिक्षेत्र की रेंजर का कहना हैं कि उन्हें सियार द्वारा एक ग्रामीण के काटने की सूचना मिली थी। उसकी मदद विभाग द्वारा की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ