Music

BRACKING

Loading...

News : पूर्व विधायक के बेटे पर झूठा केस लगाकर पैसे ऐठने का ऑडियो हुआ वायरल, पूर्व विधायक पहुंचे एसपी के पास

News : Audio of former MLA extorting money by filing a false case against his son went viral, former MLA reached SP

शिवपुरी: करैरा के पूर्व विधायक प्रगीलाल जाटव के बेटे को बलात्कार के मामले में फ़साने का मामला सामने आया हैं. जिसकी रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई हैं. एसपी शिवपुरी को आबेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की हैं. 

जानकारी के अनुसार शिशुपाल जाटव पुत्र प्रागीलाल जाटव निवासी ग्राम रामनगर गधाई थाना करैरा ने बताया की पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव मेरे पिता हैं और आरोपी राधेलाल रावत पुत्र पीतम रावत निवासी कैरूआ थाना नरवर चौकी मगरौनी षड्यन्त्र बनाकर किसी महिला से मिलकर बलात्कार व अन्य अपराध का मामला बनवा देता है और ब्लैकमेल करता है तथा रूपए हड़पने के लिए दबाव बनाता है और फिर राजीनामा करा देता है।

आरोपी राधेलाल रावत ने एक दिन मोबाईल पर एक अन्य महिला से फोन लगाकर बात की और राधेलाल रावत ने कहा मेरी बात मान जा तो मैं तुझे 50 लाख रूपए महिला से कहा कि कमवा दूँगा। तब महिला ने कहा कि ऐसा कौना सा काम है तो आरोपी ने बहुत देर में बताया कि तू अगर किसी को न बताए तो मैं आपको बता देता हूँ। महिला ने कहा कि मैं किसी को नहीं बताऊंगी तुम मुझे बात तो बताओ तब आरोपी ने उस महिला से कहा कि तुझे प्रागीलाल जाटव पूर्व विधायक के लड़का शिशुपाल पर बलात्कार का केस लगाना

और तुझे 50 लाख रुपए प्रागीलाल विधायक से मिल जायेंगे। पूर्व विधायक प्रगीलाल जाटव ने एसपी को आबेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ