News > soyaabeen phasal ko keeton se bachae
सोयाबीन फसल को कीटों से बचाए
कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को दी सलाह
वर्तमान दशा में फूल से फली का निर्माण हो रहा है तथा फलियां में दाने बनने की अवस्था शुरुआत हो रही है ऐसी स्थिति में कीटों से बचाए रखना बहुत जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिकों से परामर्श लेते हुए फसल को बचाने के लिए एकीकृत कीट रोग नियंत्रण के उपाय भी करें। जिससे फसल स्वस्थ बनी रहे तथा भरपूर उत्पादन प्राप्त हो।
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा कृषि विभाग के सभी मैदानी अमले को फील्ड मे भ्रमण करने एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों विशेषज्ञ की संयुक्त टीम बनाकर भी भ्रमण कर किसानों को कीट रोग नियंत्रण के साथ साथ समसामयिक कृषि की सलाह देने के लिए निर्देश दिए है। समसामयिक सलाह एवं कीट रोग नियंत्रण के निगरानी तथा अनुशंसा के अनुसार परामर्श के लिए कृषि के मैदानी अमले द्वारा क्षेत्र में सतत भ्रमण किया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ