Rape of married woman who came to her maternal home on Rakshabandhan: In-laws raped, police registered a case
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ननौरा गांव रक्षाबंधन पर अपने मायके आई एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल के रहने वाले परिचित ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पोहरी थाने में दर्ज कराई थी। पोहरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।
जानकारी के मुताबिक़ पोहरी के नानौरा की रहने वाली महिला की शादी श्योपुर जिले के फरारा गांव में हुई थी। विवाहिता रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने अपने मायके नानौरा आई हुई थी। 17 अगस्त की शाम जब विवाहिता शौच के लिए गई थी। तभी उसके ससुराल फरारा गांव के रहने वाला मातादीन जाटव आया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत 3 सितम्बर को पोहरी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई थी। वहीँ पीड़िता की भाभी भी अपने नन्देऊ द्वारा नंद का इस्तेमाल कर झूठा केस दर्ज कराने के संबंध में एसपी ऑफिस ज्ञापन दे चुकी हैं।
0 टिप्पणियाँ