News > Congress held a rally demanding increase in soybean to 6000 thousand and submitted memorandum to Rajyapal.
प्रदेश स्तरीय आंदोलन के तहत आज कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बदरवास और नरवर में रैली निकालकर अपनी मुख्य मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा हैं। कांग्रेसियों ने खस्ताहाल सड़कें, किसानों की आर्थिक परेशानी, बिजली बिलों में वृद्धि, महिलाओं बालिकाओं से दुराचार, एस.सी., एस.टी. अल्पसंख्यक वर्गो पर अत्याचार और गौवंश की दुर्दशा के मुद्दे पर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।
कांग्रेसियों का कहना था कि भारी वर्षा, खाद बीज की कमी से किसानों की फसले खासतौर पर सोयाबीन, धान व अन्य दलहन खराब हो गई है और किसानों को इस समय भारी आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। सरकार द्वारा उनकी फसलों को 10 वर्ष पूराने भाव में आज भी खरीद रही है, किसानो को भारी भरकम बिजली के बिल दिए गए है, बिलों को जमा न करने पर उनके मीटर काटने से लेकर उनकी मोटर पम्प जब्त करने की कार्यवाही की जा रही है।
आज कांग्रेसियों ने ज्ञापन के माध्यम से सोयाबनी फसल का भाव 6000 रूपये एवं मक्का का भाव 2500 रुपये करने की मांग की है। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में खस्ता हाल सड़के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है, पूरे प्रदेश में सड़को के खस्ता हाल, गड्डे होने से दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जिससे कई लोगो की जान जा रही है, सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य में करोड़ो का भ्रष्टाचार हो रहा है। इसे रोकने की मांग भी राज्यपाल से की गई हैं।

0 टिप्पणियाँ