सभी किसानों ने मनाई वलराम जयंती कोलारस न्यूज़- भगवान बलराम को कृषि देवता भी कहा जाता है। उन्हें हलधर भी कहा जाता है। किसान संघ की ओर से हर साल भगवान बलराम का पूजन कर किसानों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाती है। वलराम जयंती के शुभ अवसर पर संपूर्ण शिवपुरी जिले में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा किसानों के साथ मिलकर कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में सबसे पहले कोलारस ईकाई ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वलराम जयंती मनाई और किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। भारतीय किसान संघ द्वारा ज्ञापन में मुख्य रूप से सोयाबीन की फसल का भाव 6 हजार रुपए करने एवं किसान संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर कोलारस ईकाई ने अपना ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा, संभागीय अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, तहसील अध्यक्ष देशपाल यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ