Young man bathed with dirty water filled on the road, women broke empty pots
सड़क पर भरे गंदे पानी से नहाया युवक, महिलाओं ने फोड़े खाली मटके
शिवपुरी के फिजिकल क्षेत्र में पानी न मिलने से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। यहां महिलाये जेल जाने तक को राजी थी। उनका कहना था कि नगर पालिका उन्हें पानी पिलाने में असफल रही हैं। ऐसे वह अब अपनी समस्या का निपटारा होने के बाद ही सड़क से हटेगी। चाहे उन्हें जेल जाना पढ़ जाए कम से कम जेल में उन्हें प्यासा तो रखा जाएगा। करीब दो घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। लोगों द्वारा नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। बाद में नगर पालिका सीएमओ के आश्वासन के बाद लोग सड़क से हटने को राजी हुए।
bathed in dirty water >
गंदे पानी से किया स्नान -
सड़क जाम करने के लिए वार्ड 29 सहित अन्य वार्ड की महिलाये मिट्टी के खाली वर्तन हाथ में लेकर पहुंची थी। जहां उन्होंने फिजिकल क्षेत्र के सम्पमेल के बाहर सड़क को जाम कर दिया। जाम के दौरान महिलाओं ने मिट्टी के खाली वर्तन सड़क पर फोड़े और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संजय कालोनी के रहने बाले एक युवक ने सड़क पर भरा पानी अपने ऊपर उड़ेल लिया। गंदे पानी से नहाते हुए युवक ने कहा कि पिछले 15 दिन से पानी की सप्लाई नहीं की है। वार्ड में पानी को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ हैं। इसके बाद भी पार्सद से लेकर नपा अध्यक्ष सोए हुए हैं।
वहीँ दसवीं में पढ़ाई करने बाली छात्रा सानिया खान का कहना था कि पिछले 15 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं की गई हैं। उसे स्कूल जाने की जगह कुए पर पानी भरने जाना पढ़ रहा हैं। ऐसे में पढ़ाई पर भी असर पढ़ रहा हैं। उसके पिता मजदूरी कर जैसे तैसे दो वक्त खाने के लिए रोटी की व्यवस्था करते हैं। ऐसे में 700 रूपये में मिलने वाले पानी के टैंकर को खरीदकर पानी पीना उनके बस की बात नहीं हैं। बता दें गुस्साए लोगों ने पार्सद के मिलने पर उसे पीटने तक की बात कह दी थी।
Sindh water conservation scheme becomes a sting for the public
जनता के लिए दंश बनी सिंध जलावर्धन योजना -
शिवपुरी में वर्षों पहले सिंध जलावर्धन योजना के तहत मडीखेड़ा डेम से पानी की पाइप लाइन शहर की प्यास बुझाने के लिए बिछाई गई थी। लेकिन इस योजना भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ गई। आज सालों बाद बजट से दुगनी राशि खर्च होने के बाद भी पाइप लाइन फूट रही हैं। जिससे पानी की सप्लाई बाधित हो जाती हैं। इसके चलते शहर के कई वार्ड में पानी की सप्लाई न होने से जल संकट गहरा गया हैं। लोगों को पानी के लिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पढ़ रहा हैं।
बता दें कि जाम की सूचना लगते ही नगर पालिका सीएमओ इशांत धाकड़ मोके पर पहुँच गये थे। जहां लोगों को जल्द पानी की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया गया तब कहीं लोग जाम से हटने को राजी हुए।

0 टिप्पणियाँ