शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने सीमा से गुजर रहे कट्टू वाहन को पकड़ा था। पशु तस्कर भैंसों को भरकर बूचड़खाने ले रहे थे। पुलिस ने ट्रक से 150 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि पशु तस्करी की सूचना के बाद दर्रोनी चौराहा फोरलेन पर चेकिंग लगाई गई थी। तभी गुना की ओर से आते ट्रक (आर.जे.11जीबी2691) को रोककर चेक किया गया था। ट्रक में तिरपाल से छुपाकर 18 भैंसों को मूंह व पैर रस्सियों से बांधकर अत्यंत क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था। ट्रक के केविन से कच्ची शराब से भरी तीन बडी कैनें जप्त की थी।
ट्रक में बैठे एक ने अपना नाम रामकुमार गुर्जर पुत्र दीपचंद्र गुर्जर निवासी मनिया धौलपुर और दूसरे ने अपना नाम असफाक पुत्र गुलजार कुरेशी निवासी करनेलगंज गुना बताया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि शराब को कदीर कुरैशी व मोसिन कुरेशी निवासी करनेलगंज ने अलीगढ ले जाने के लिए रखा था। दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है चार आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आवकारी एक्ट 11 (घ) पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम 1960 एवं 66/192 एमव्ही एक्ट का पंजीवद्ध किया गया। एवं फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है।

0 टिप्पणियाँ