Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : कुआं में मिला शव परिजनों ने हत्या के लगाएं आरोप

मामला दर्जा करने के  लिए sp ऑफिस के आगे दिया धरना ?

कुए में मिला था युवक का शव, परिजनों ने लगाए ह्त्या के आरोप ?

शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गुरिच्छा गांव में 27 अक्टूबर रविवार सुबह गांव के रहने वाले शासकीय शिक्षक रामप्रकाश जाटव के 27 साल के बेटे पंकज जाटव का शव कुएं में उतराता हुआ मिला। गोवर्धन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन आज मंगलवार को कलेक्टर-एसपी ऑफिस पहुंचकर मृतक के परिवार ने चार लोगों पर हत्या कर कुएं में फेंकने के आरोप लगाए थे। जब सुनवाई नहीं हुई तो परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ ह्त्या की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी ऑफिस के बाहर धरना शुरू कर दिया। 

मृतक पंकज जाटव के पिता राम प्रकाश जाटव ने बताया कि उसका बेटा पंकज रोज सुबह 4 बजे भैंसों को लेकर जाता था। लेकिन 26-27 अक्टूबर की रात पुरानी रंजिश को लेकर भीकू जाटव ने उसे बुला लिया था। पंकज सुबह रोज की तरह भेंसे भी साथ नहीं ले गया था। यहां घर से बुलाने के बाद भीकू जाटव, मुरारी जाटव ने नगरा गांव के रहने वाले ध्रुव परिहार और विष्णु परिहार के साथ मिलकर बेटे की हत्या की बाद में उसका शव कुए में फेंक दिया। इसकी शिकायत गोवर्धन थाना में दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने उचित मामला दर्ज नहीं किया। 

गोवर्धन थाना प्रभारी दीपक शर्मा का कहना हैं कि मृतक की पीएम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कोई भी चोट के निशान पाए गए हैं। वहीँ मौत का कारण भी डूबने से सामने आया हैं। मृतक की पत्नी सहित परिजनों के वयान भी लिए गए उसमें भी मृतक को घर से ले जाने का कोई जिक्र नहीं किया गया था और न ही घर से ले जाते किसी को देखने की बात परिजनों द्वारा कही गई थी। इस मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद एफएसएल रिपोर्ट आना शेष हैं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ