Music

BRACKING

Loading...

Yatayat News : ओव्हरलोडिंग बहानो पर लगातार कार्यवाही

ऑटो चालकों के विरूध्द यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही


शिवपुरी > यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा जानकारी देते हुऐ बताया शहर में यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है इसी क्रम में 08/10/2024 को ओव्हरलोडिंग ऑटो/टैक्सी का संचालन करने वाले चालकों के विरूध्द पोहरी चौराहा पर चेकिंग लगाकर प्रभावी कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान कुल 24 वाहन चालकों के विरूध्द कार्यवाही कर 13800 रू समन शुल्क राशि अधिरोपित किया गया। जिसमें 07 ओव्हरलोड ऑटो चालकों के विरूध्द चालानी कार्यवाही कर 5800 रू समन शुल्क राशि अधिरोपित की गई। पूर्व में भी दिनांक 01/10/24 को क्षमता से अधिक ओव्हरलोड यात्रियों को बैठाकर ऑटो चलाने वालों पर चालानी कार्यवाही कर सभी को मौके पर समझाइश दी गई थी। 

      यातायात चालको को संदेश >

यातायात पुलिस शिवपुरी सभी ऑटों चालकों से अनुरोध करती है कि अपने वाहन में क्षमता से अधिक(ओव्हरलोड) यात्रियों को न बैठाये। ओव्हरलोड यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाने से गंभीर सड़क दुर्घटनाए घटित होती है जिसमें अत्यधित जान माल के नुकसान होने की संभावना रहती है । यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा ओव्हरलोडिंग ऑटों चालकों एवं अन्य यात्री वाहनों के विरूध्द कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ