Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : शिवपुरी जिले में चल रहा लैंड जिहाद, करोड़ों की सरकारी भूमि पर हुआ कब्जा, को हटाने की मांग

 विहिप, बजरंग दल ने रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन : बोले - 

शिवपुरी मुख्यालय पर आज विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने रैली निकालकर शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध कब्ज़े पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा हैं। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने इसे लैंड जिहाद नाम देते हुए विशेष वर्ग द्वारा सुनयोजित तरीके से किये गए करोड़ों की शासकीय भूमि पर कब्जे को हटवाने की मांग की हैं। आरोप हैं कि कब्जाशुदा भूमि पर कई प्रकार के अवैध कारोवार संचालित किये जा रहे हैं। 

ईदगाह पर मलबे हटवाने सहित बाउंड्री बनवाने की मांग -

विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री नरेश ओझा ने बताया कि जिले भर में लैंड जिहाद के तहत एक विशेष समुदाय द्वारा योजनाबद्ध तरीके से शासकीय भूमि पर कब्जा करने का काम किया जा रहा हैं। हालही में शहर के झांसी रोड़ पर ईदगाह के नाम पर ईदगाह कमेटी द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर दुकानों का व वाउण्ड्री बॉल का निर्माण कार्य किया गया था। जिसकी शिकायत करने पर प्रशासन द्वारा दुकानों को तुडवा दिया गया था लेकिन दुकानो का मलबा वही पडा हुआ है और अब भी वाउण्ड्री बनी हुई, प्रशासन ने अब तक मलबा नहीं हटवाया है। आज जिला कलेक्टर से ईदगाह पर पड़े मलबे को हटवाने और साथ ही शासकीय भूमि पर सरकारी बाउंड्री करवाने की प्रमुखता से मांग की गई हैं जिससे भविष्य में उक्त जमीन पर कब्जा ना हो सके। 

जिले में इन स्थानों पर किया जा चुका हैं कब्जा -

नरेश ओझा ने बताया ईदगाह एक मात्र ऐसी जगह नहीं हैं जहां कब्जा किया गया हैं। इसके अतिरिक्त शहर के महिला थाने के पास दरगाह बना कर सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया हैं। इंदार थाना क्षेत्र के खतौरा गांव में शासकीय भूमि पर बिना स्वीकृति कब्जा कर कब्रिस्तान बना लिया लिया गया। वहीँ खनियाधाना शासकीय भूमि पर अवैध गुमठियों को रखकर कब्जा किया गया गया। जबकि प्रशासन ने खनियाधाना में कब्रिस्तान के लिए अन्य स्थान पर भूमि दे दी गई हैं। इसी प्रकार खनियाधाना के सोन्हर गांव में मंदिर की भूमि पर विशेष वर्ग के युवक ने कब्जा कर मंदिर की भूमि पर दूकान का निर्माण करा लिया हैं। इन्हीं अवैध कब्जों को रोकने के लिए आज विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंप कर सरकारी भूमि के अतिक्रमण को हटवाये जाने सहित उक्त भूमि अधिग्रहण का आदेश जारी करने की मांग की गई हैं। ऐसे में अगर 15 दिन के भीतर कार्यवाही नहीं हुई तो विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल को आंदोलन के लिए बाध्य होना पडेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ