Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : न्याय के लिए पेट्रोल डाल कर आग लगाने का प्रयास

 शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गुरिच्छा गांव में 27 अक्टूबर को सुबह गांव के रहने वाले शासकीय शिक्षक रामप्रकाश जाटव के 27 साल के बेटे पंकज जाटव का शव कुएं में उतराता हुआ मिला। पुलिस इस मामले में दुष्प्रेरण की धाराओं में मामला दर्ज कर चुकी हैं। लेकिन आज मृतक का परिवार एसपी ऑफिस के बाहर ह्त्या की धाराओं का इजाफा करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान परिजनों ने पेट्रोल तक छिड़क लिया था। लेकिन पुलिस ने जैसे तैसे पेट्रोल से भरी बोतलों को छुड़ाया। बता दें कि परिवार द्वारा अनिश्चित कालीन का बैनर लगा कर धरना दिया जा रहा हैं। 

ये था मामला -

शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गुरिच्छा गांव में 27 अक्टूबर को सुबह गांव के रहने वाले शासकीय शिक्षक रामप्रकाश जाटव के 27 साल के बेटे पंकज जाटव का शव कुएं में उतराता हुआ मिला। परिजनों का आरोप था कि 26-27 अक्टूबर की रात पुरानी रंजिश को लेकर भीकू जाटव, मुरारी जाटव और नगरा गांव के रहने वाले ध्रुव परिहार और विष्णु परिहार पंकज को घर से लेकर गए थे और उसकी ह्त्या कर शव कुएं में फेंक दिया था। 

मर्ग के बाद पुलिस कर चुकी हैं दुष्प्रेरण की धाराओं में मामला दर्ज -

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी लेकिन मृतक का असंतुष्ट परिवार कई बार पुलिस अधीक्षक से लेकर कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराते हुए धरना भी दिया था। बाद में पुलिस इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्प्रेरण की धाराओं का इजाफा दर्ज एफआईआर में क्र चुकी थी। लेकिन आज परिजन फिर एसपी ऑफिस पहुंचे यहां उनके द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। 

पेट्रोल छिड़कने का किया प्रयास -

बता दें कि आज दिनभर मृतक का परिवार एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठा रहा था। इस दौरान विधायक देवेन्द्र जैन ने भी परिवार को उचित न्याय का आश्वसन दिया था। लेकिन परिजन धरने से नहीं उठे थे। वहीँ आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने भी ज्ञापन सौंपकर मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी से लेकर शस्त्र लाइसेंस और भूमि दिलाये जाने की मांग की थी। लेकिन दोपहर चार बजे के बाद एकाएक आक्रोशित हो गया। परिजनों ने खुद पर पेट्रोल छिड़कने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने पेट्रोल से भरी बोतलों को छीन पैट्रोल छिड़कने वालों को अपने कब्जे में ले लिया था।    

इस मामले में एडिशनल एसपी संजीव मुले का कहना हैं कि इस मामले में परिजनों के वयानों के आधार पर मर्ग के बाद दुष्प्रेरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया था। परिजनों को समझाईस देने का प्रयास किया जा रहा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ