Music

BRACKING

Loading...

ग्रामीण को पिता-पुत्र ने मारी गोली : खेत की मेढ़ को लेकर चला आ रहा था विवाद, पाइप लाइन बिछाने को लेकर हुआ था झगड़ा

 

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के एनवारा गांव में खेत में पानी की पाइप लाइन बिछाने को लेकर हुए झगड़े में एक ग्रामीण के साथ पिता-पुत्र ने मारपीट करते हुए उसमें गोली मार दी। घटना रविवार रात साढ़े 11 बजे की हैं। घायल होने के बाद ग्रामीण को पहले बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया बाद में उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। 

जिला अस्पताल में उपचार करा रहे धर्मेन्द्र धाकड़ ने बताया कि पडोसी खेत मालिक भुजवल धाकड़ के साथ मेढ़ को लेकर विवाद चला आ रहा था। वह रात में खेत में पानी देने के लिए भुजवल सिंह धाकड़ के खेत से सटाकर पानी के पाइप लाइन बिछा रहा था। इसी बात को लेकर भुजवल सिंह और उसके बेटे सुदामा धाकड़ ने गालियां देते हुए लाठियों से मारपीट करना शुरू कर दिया था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। गोली उसके पैर में लगी। गोली मारने के बाद दोनों भाग गए। बाद में उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

इस मामले में बदरवास थाना प्रभारी रवि चौहान का कहना हैं कि भुजवल सिंह और उसके बेटे सुदामा के खिलाफ ह्त्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ