Music

BRACKING

Loading...

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला : मौके पर हुई पति-पत्नी की मौत, पुलिस ने जेसीबी से निकलवाये शव

 

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के एनएच- 27 शिवपुरी-झांसी हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कॉलेज तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला और पुरुष को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दंपति की पहचान प्रागीलाल वंशकार (45) और उनकी पत्नी महादेवी वंशकार (40) के रूप में हुई है।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पति-पत्नी के शव ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक दंपति सिद्धपुरा आमोलपठा गांव के निवासी थे और किसी काम से बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ