Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : नाबालिग ने जहर खाकर किया सुसाइट का प्रयास उपचार के दौरान मौत


 शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अटलपुर गांव में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग ने 20 फरवरी को जहर खा लिया था, जिसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

फिलहाल, नाबालिग द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ