Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : कोलारस के युवक ने दो लोगों पर लगाए झूठे केश में फंसाने के आरोप sp को दिया ज्ञापन


कोलारस निवासी जितेंद्र गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि उसे झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आवेदन में उन्होंने नीलेश गुप्ता और उसके सहयोगी सचिन बंसल पर अवैध वसूली और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

फंड में निवेश के नाम पर हुआ धोखा -

जितेंद्र गुप्ता के अनुसार, नीलेश गुप्ता ने उसे कुछ लोगों के साथ एक फंड में निवेश का झांसा देकर शामिल कर लिया। इस दौरान उसने जितेंद्र से बैंक ऑफ इंडिया, शाखा कोलारस का एक ब्लैंक चेक बतौर अमानत ले लिया। बाद में जब आर्थिक तंगी के कारण जितेंद्र बैंक में राशि जमा नहीं कर सका, तो नीलेश गुप्ता ने चेक बाउंस कराकर एक लाख रुपये के स्थान पर 6 लाख रुपये का दावा करते हुए मामला न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।

झूठी शिकायतों से परेशान करने का आरोप -

जितेंद्र ने बताया कि जब उसने इस धोखाधड़ी का विरोध किया, तो नीलेश गुप्ता और उसके सहयोगी सचिन बंसल ने गाली-गलौज की और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके अलावा, दोनों ने एसडीओपी कोलारस को गलत तथ्यों के आधार पर शिकायती आवेदन देकर 40 लाख रुपये की मांग की, जबकि जितेंद्र का कहना है कि उसने कोई राशि नहीं ली है।

मेडिकल स्टोर से जुड़ी खबर को लेकर विवाद - 

जितेंद्र गुप्ता ने यह भी उल्लेख किया कि नीलेश गुप्ता ने उसके खिलाफ एक और आरोप लगाया कि उसने उनकी मेडिकल दुकान को लेकर झूठी खबर प्रकाशित की है। जितेंद्र का कहना है कि उसे स्थानीय स्तर पर शिकायत मिलने पर उसने खबर प्रकाशित की थी, लेकिन उसमें दुकान का नाम नहीं दिया था। इसको लेकर भी उनके बीच विवाद हो गया।

जान-माल की सुरक्षा की मांग - 

जितेंद्र गुप्ता ने आशंका जताई है कि नीलेश गुप्ता और सचिन बंसल द्वारा उसे और उसके परिवार को गंभीर खतरा है। यदि उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसके लिए वही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ