Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : 83 किलो गांजा के साथ करैरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शिवपुरी जिले की करैरा थाना पुलिस में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 83 किलो 216 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टीला के रहने वाले खलक सिंह लोधी अपने खेत में गन्ने और गेहूं की फसल के साथ अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दविश दी थी।

पुलिस ने मौके पर जाकर जब खेत की तलाशी ली तो वहां गांजे के हरे-भरे छोटे-बड़े पौधे पाए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 83 किलो 216 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी खलक सिंह लोधी पुत्र हरनाम सिंह लोधी (उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम टीला, थाना करैरा) को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ