Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : कर्ज से परेशान व्यापारी ने जहर खाकर दी जान

शिवपुरी जिले के दिनारा कस्बे के एक गल्ला व्यापारी ने कर्ज के दबाव में आकर जहर खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी झांसी में मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम की है, जब 50 वर्षीय चंद्रशेखर उर्फ चंदू पुत्र स्व. जानकीप्रसाद नीखरा, निवासी नए थाने के पास, दिनारा, ने लगभग 7 बजे जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, चंद्रशेखर ने कई किसानों से उधार गल्ला खरीदकर बाजार में बेचा था, फिर कुछ समय पहले उन्होंने अपनी दुकान बंद कर दी और कहीं चले गए, जिससे कई किसान अपनी रकम वापस पाने के लिए दिनारा में भटक रहे थे। लगातार बढ़ते दबाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस के मुताबिक, व्यापारी के जहर खाने के बाद परिजन उसे झांसी मेडिकल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। मेडिकल पुलिस चौकी झांसी में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया। केस डायरी आने के बाद पुलिस मामले की विस्तृत जांच करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ