Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : कोलारस में दुकान जलकर खाक

शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे के स्टेशन रोड रेस्ट हाउस के पास रविवार सुबह सीताराम ओझा की मनिहारी स्टॉल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते स्टॉल में रखा कपड़ा, खिलौने और अन्य मनिहारी सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

दुकानदार सीताराम ओझा सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थे यहां उन्होंने दुकान में आग की लपटें उठती देखीं, तो उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों ने तेजी से बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिली। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानें जलने से बच गईं।

हालांकि, इस आगजनी में हजारों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया, जिससे दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ