Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही 16 वर्षीय पड़ोसी ने वारदात को अंजाम दिया। बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

जानकारी के मुताबिक, दिनारा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे 16 वर्षीय नाबालिग पड़ोसी 5 साल की मासूम को पड़ोस के एक खाली पड़े मकान में ले गया। इसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। करीब डेढ़ घंटे बाद जब परिजनों ने नाबालिग की तलाश की तो वह उसी के घर के पास खाली पड़े एक मकान

उसी के घर के पास खाली पड़े एक मकान में लहूलुहान अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।

बारात से शराब पीकर लौटा था आरोपी

जानकारी के मुताबिक आरोपी घटना से पहले एक बारात में शामिल होने गया था, जहां उसने शराब पी थी। बारात से लौटने के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

जिला अस्पताल में उपचार जारी है 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो आरोपी का नाम भी साफ हो गया। पुलिस ने तत्काल मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उसका उपचार शुरू कराया है। मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। दिनारा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ