Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध : बच्ची का जन्म होने के बाद युवक ने शादी से किया इंकार

शिवपुरी जिले में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने महिला थाना शिवपुरी में 18 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी अरुण भार्गव टीला, शिवपुरी का रहने वाला है। उसने शादी का झासा देकर पीड़िता के साथ दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया, जो अब ढाई माह की है।

शादी की बात की तो गालियां देकर घर से निकाला

जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने जातिसूचक गालियां दीं। उसने पीड़िता को घर से निकाल दिया और फरार हो गया। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।

कोलारस थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 21 फरवरी को आरोपी को धर्मपुरा के जंगल स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ