Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : देहात पुलिस ने 34 पेटी अवैध शराब सहित बलेनो कार जब्त, तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी की थाना देहात पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 34 पेटी शराब सहित एक बलेनो कार जब्त की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है आरोपी शहर से भरकर शराब अपने गांव ले जा रहे थे।

थाना देहात प्रभारी निरीक्षक रत्नेश सिंह यादव ने बताया कि नीम ढ़ाडा तिराहे के पास शिवपुरी पुलिस चेकिंग के दौरान बलेनो कार (क्रमांक MP 33 ZF 5255,) तेज गति से आती दिखी। पुलिस को देखकर कार चालक ने वाहन को मझेरा रोड की ओर मोड़कर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस ने कार का पीछा किया और कटी पुलिया के पास मझेरा रोड पर चालक कार छोड़कर नाले की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया, वहीं कार में बैठे दूसरे व्यक्ति को भी पकड़ लिया।पुलिस पूछताछ में भागने वाले चालक ने अपना नाम योगेश लोधी पुत्र रघुवीर लोधी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम पिपारा, थाना भौंती बताया, जबकि उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम त्रिलोक पुत्र गिरमन उर्फ गिरवर पाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कुंडलपुर निमधना, थाना पिछोर, जिला शिवपुरी बताया।

कार से 34 पेटी शराब बरामद

जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 30 पेटी देशी प्लेन शराब और 4 पेटी अंग्रेजी गोआ शराब इस तरह कुल 30 पेटी देशी प्लेन शराब और 4 पेटी अंग्रेजी गोआ शराब की जब्त की गई। पुलिस ने 1 लाख 40 हजार की शराब सहित तस्करी में प्रयुक्त बलेनो कार कीमत 9 लाख भी पुलिस ने ज़ब्त कर ली।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ