शिवपुरी जिले के ग्राम सजोर में किसान महेश लोधी के साथ मारपीट और अपहरण का प्रयास किया गया। पीड़ित ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।
महेश लोधी ने बताया कि घटना 6 मार्च की रात करीब 11 बजे की है। वह अपनी फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे 4-5 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों में गांव के सरपंच के बेटे रोहित लोधी, वीरू लोधी और ग्राम सिरसौद निवासी सोनू शिवहरे को पहचान लिया। दो अन्य लोग अज्ञात थे।
आरोपियों ने महेश से मारपीट की और उनके पैसे छीन लिए। उन्हें बंधक बनाकर 1 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। हालांकि, महेश वहां से भागने में सफल रहे। जब वह रात में अमोला थाने एफआईआर दर्ज कराने जा रहे थे, तब भी सरपंच पुत्र और उसके साथियों ने रास्ते में रोककर मारपीट की।
अमोला थाना प्रभारी राज सिंह चाहर ने बताया-
" विवाद का कारण पंचायत में चल रहे काम की जेसीबी मशीन का वीडियो बनाना था। महेश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

0 टिप्पणियाँ