Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : कुंभ लौट रही महिला में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

 कुंभ लौट रही महिला में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर : गुना जाना था बदरवास वायपास पर उतारकर भागा बस स्टाफ, अस्पताल में भर्ती 

शिवपुरी । कुंभ से लौट रही एक 70 साल की बुजुर्ग महिला शुक्रवार की रात एनएच 46 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 100 ने बुजुर्ग महिला को बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे गुना के जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। 

गुना जिले के भदोरा की रही वाली 70 वर्षीय मुन्नी धाकड़ ने बताया कि उसके पति रामकिशन धाकड़ की मौत कुछ साल पहले हो चुकी हैं। वह कुंभ नहाने के लिए अपने बेटे संतोष धाकड़,बहू और उनके दो बच्चों के साथ कुछ प्रयागराज गई हुई थी। बाद में सभी अपने गांव के लिए निकल पड़े थे। शुक्रवार की रात उन्हें भदोरा उतरना था। लेकिन बदरवास के पास बस ड्राइवर ने बस रोक ली थी। तभी मेरा बेटा बस से उतर गया था। जब वह कुछ देर तक नहीं लौटा तो बस स्टाफ ने उन्हें भी बस से उतार दिया था। जब वह सड़क क्रॉस कर रही थी। तभी उसमे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ