Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : सुन घर में लाखों की चोरी

शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के शांति नगर कालोनी में एक सुने मकान में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि अज्ञात व्यक्ति शांति नगर की कालोनी में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुआ है।

शांति नगर के रहने वाले चेतन कबीर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के इलाज के संबंध में ग्वालियर गया हुआ था। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर से वह वापस घर लौटे तो देखा। घर के बाहर मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के भीतर कमरे का एक ताला टूटा हुआ मिला। कमरे में रखी अलमारी का ताला भी टूटा था। अलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठी, मंगलसूत्र के मोती, चांदी की करधोनी, पायलें और करीब 1 लाख रुपए नगदी चोरी हो गए थे। चेतन कबीर ने बताया कि चोरी की शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज कराई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ