शिवपुरी, ।शिवपुरी जिले में 01 जून 2025 से अभी तक 631.28 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 302.60 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1291.84 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 509.60 मि.मी., बैराड़ में 549 मि.मी., पोहरी में 588 मि.मी., नरवर में 817 मि.मी., करैरा में 724.40 मि.मी., पिछोर में 629 मि.मी., कोलारस में 528.50 मि.मी., बदरवास में 644 मि.मी. तथा खनियाधाना में 692 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
0 टिप्पणियाँ