Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी न्यायलय द्वारा मोबाइल कोर्ट लगाकर 42 वाहनों पर की चलानी कार्यवाही |

शिवपुरी न्यायलय द्वारा मोबाइल  कोर्ट  लगाकर 42 वाहनों पर चलानी कार्यवाही कर लगभग पैतीस हजार रूपये का किया जुर्माना 

Shivpuri news  शिवपुरी शहर  के ग्वालियर वायपास  पर आज शिवपुरी के जिला न्यायालय  द्वारा  मोवाईल कोर्ट  लगाया  गया  जिसमे  शिवपुरी  न्यायालय  द्वारा मजिस्ट्रेट जितेंद्र मेहर ने शाम 4 से 6 बजे तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले
वाहनों की जांच की। कुल 42 वाहनों से 35 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जिसमे  कार्यवाही  के  दौरान 
2 बसें, 10 कारें, 8 लोडिंग वाहन, 2 ट्रैक्टर, 8 ऑटो और 12 मोटरसाइकिल शामिल रहे। दो ओवरलोड बसों पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया



सब इंस्पेक्टर को लगाया 1500 रुपए का जुर्माना

18वीं बटालियन के सब इंस्पेक्टर कल्याण सिंह रावत को बिना नंबर प्लेट और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के वाहन चलाने पर 1500 रुपए का जुर्माना भरना पड़ा।


भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह पर बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने के लिए 1000 रुपए का जुर्माना लगा। 

बसपा जनपद सदस्य और विधानसभा प्रभारी कल्लू जाटव का भी नियम उल्लंघन के लिए चालान काटा गया। कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, सूबेदार नीतू अवस्थी, उप निरीक्षक रामेंद्र चौहान और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ