Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : कलेक्टर ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

 


कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने आज आयोजित अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं समय सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं समय सीमा के पत्रों का समयबद्ध और संतोषजनक निराकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन विभागों में सीएम हेल्पलाइन की अधिक शिकायतें लंबित हैं, उनके अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे दूरभाष पर चर्चा करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निराकरण योग्य न होने पर भी शिकायतकर्ता को उसका कारण समझाया जाए ताकि शासन की कार्यप्रणाली पर विश्वास बना रहे।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों की समीक्षा भी की गई तथा खाद्यान्न वितरण, सीमांकन एवं खाद आपूर्ति संबंधी कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।
कलेक्टर चौधरी ने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे और सभी शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक समय पर हो। शासन का उद्देश्य है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान शीघ्र एवं प्रभावी ढंग से किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ