Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : कलेक्टर ने 18 पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे खारिज किए

शिवपुरी डीएम  ने जानकारी देते हुए बताया की विधिसम्मत प्रक्रिया के अनुसार मान्य नहीं; शिवपुरी में नपा अध्यक्ष को हटाने का था विरोध ! 

शिवपुरी में कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने 18 पार्षदों के सामूहिक इस्तीफों को अमान्य कर दिया है। इन पार्षदों में 12 भाजपा, 4 कांग्रेस और 2 निर्दलीय सदस्य शामिल हैं।यह मामला 11 जून 2025 से शुरू हुआ। उस दिन 22 पार्षदों ने करैरा के हनुमान मंदिर में शपथ ली थी। उन्होंने कहा था कि अगर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को नहीं हटाया गया तो वे सामूहिक इस्तीफा देंगे। 28 अगस्त को 18 पार्षदों ने अपनी शपथ निभाते हुए एडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला को इस्तीफे सौंप दिए।

शिवपुरी डीएम साहब  का कहना की इस्तीफे विधिसम्मत प्रक्रिया के अनुसार नहीं है इस लिए मान्य नहीं है 

शिवपुरी नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ इन पार्षदों का इस्तीफा दिया था इस्तीफा देने वालों में नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास, भाजपा पार्षद विजय शर्मा, राजा यादव, ताराचंद राठौर, रीना कुलदीप शर्मा, ओमप्रकाश जैन ओमी, नीलम अनिल बघेल, सरोज महेन्द्र धाकड़, प्रतिभा गोपाल शर्मा, मीना पंकज शर्मा, कांग्रेस पार्षद मोनिका सीटू सरैया, संजय गुप्ता, ममता बाईसराम धाकड़, कमलाकिशन शाक्य, रितु जैन, निर्दलीय राजू गुर्जर और गौरव सिंघल शामिल हैं। इसके अलावा रितु रत्नेश जैन ने अलग से इस्तीफा दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ