शिवपुरी, 21 सितंबर 2025/ स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आज रविवार को तहसील पोहरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झिरी में विशेष शिविर के दौरान 240 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष विष्णु परिहार एवं महामंत्री लखन सेन द्वारा किया गया। इस शिविर में संचारी रोग स्क्रीनिंग एवं गैर संचारी रोग की पहचान एवं उपचार के साथ दवाओं का नि:शुल्क वितरण तथा पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, बीपी एवं शुगर जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झिरी में 240 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 123 मरीजों की हीमोग्लोबिन की जांच, 150 मरीजों की एनसीडी स्क्रीनिंग एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग 33 मरीजों का परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सुधीर गोयल (श्वसन तंत्र एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ), डॉ. दिनेश राजपूत (मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. रविंद्र सिंह सोलंकी (सर्जरी रोग विशेषज्ञ), डॉ. दिनेश अग्रवाल (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. अश्व गर्ग ( शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ.योगेंद्र रघुवंशी, डॉ.निधि एवं डॉ.प्रिया ने रोगियों का उपचार किया।


0 टिप्पणियाँ